NCERT One Liner | आधुनिक भारत का इतिहास | यूरोपीय कम्पनियों का आगमन

यूरोपीय कम्पनियों का आगमन

NCERT One Liner | आधुनिक भारत का इतिहास | यूरोपीय कम्पनियों का आगमन

NCERT One Liner | आधुनिक भारत का इतिहास | यूरोपीय कम्पनियों का आगमन

व्यापार हेतु समुद्री मार्ग से भारत आने वाले प्रथम यूरोपीय कौन थे ?
पुर्तगाली
यूरोप से भारत आने के लिए समुद्री मार्ग की खोज किसके द्वारा की गयी?
वास्कोडिगामा (भारत आगमन : 17 मई, 1498 ई )
कालीकट बंदरगाह के तट पर किसने वास्कोडिगामा का स्वागत किया? 
जमोरिन (स्थानीय शासक)
पुर्तगालियों ने भारत में सर्वप्रथम अपनी व्यापारिक कोठी (फैक्ट्री) कहाँ स्थापित की थी?
कोचीन (कोच्चि)
पुर्तगाली उपनिवेश का प्रथम वायसराय भारत में कौन नियुक्त हुआ था? 
फ्रांसिस्को द अल्मीडा (1505 ई.)
भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है?
अल्बुकर्क
डच भारत में मुख्यतः किस वस्तु का व्यापार करते थे?
सूती वस्त्र
हिन्द महासागर में व्यापार को नियंत्रित करने के लिए शांत या नीले जल की नीति (Blue Water Policy) किसने लागू की ?
फ्रांसिस्को द अल्पीडा ने
किस वायसराय के काल में गोवा को पुर्तगालियों का औपचारिक मुख्यालय बनाया गया?
नीनो-डीकुन्हा
पुर्तगालियों के पश्चात् भारत में व्यापार करने आये डच (Dutch) कहाँ के निवासी थे?
हॉलैण्ड (वर्तमान : नीदरलैण्ड्स) 
किस यूरोपीय शक्ति द्वारा भारत से मसालों के निर्यात के स्थान पर कपड़ों के निर्यात को प्राथमिकता दी गयी?
डचों द्वारा
भारत के साथ व्यापार के लिए सर्वप्रथम संयुक्त पूँजी कम्पनी किसने आरम्भ की?
डचों ने
वर्ष 1759 में बेदरा का युद्ध किन दो यूरोपीय शक्तियों के मध्य लड़ा गया ?
डच एवं अंग्रेज
लंदन में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के गठन के समय भारत का सम्राट कौन था?
अकबर
ब्रिटिश सम्राट जेम्स प्रथम का दूत बनकर भारत में व्यापारिक कोठी स्थापित करने के उद्देश्य से जहाँगीर के दरबार में आने वाला ब्रिटिश नागरिक कौन था?
कैप्टन हॉकिन्स (वर्ष 1608)
ईस्ट इंडिया कम्पनी के किस अंग्रेज गवर्नर को औरंगजेब द्वारा भारत से निष्कासित किया गया?
सर जॉन चाइल्ड
हेमिल्टन द्वारा सफल उपचार किये जाने के कारण किस मुगल बादशाह द्वारा ईस्ट इण्डिया कम्पनी के लिए वर्ष 1717 में महाधिकार पत्र जारी किया गया?
फारूखसियर
यूरोपवासियों के लिए सर्वोत्तम शोरा और अफीम प्राप्ति का मुख्य क्षेत्र था।
बिहार
वर्ष 1664 में फ्रांसीसी कम्पनी की स्थापना किसके प्रयासों से की गई ?
कोल्बर्ट
फ्रांसीसी कम्पनी की स्थापना किसके कार्यकाल में की गई ?
लुई 14वें
फ्रैंक कैरों के द्वारा भारत में प्रथम फ्रांसीसी फैक्ट्री की स्थापना कहाँ की गई थी?
सूरत (1668 ई.)
फ्रांसीसियों द्वारा फोर्ट लुई नामक किला कहाँ बनवाया गया?
पाण्डिचेरी
पांडिचेरी का प्रथम फ्रांसीसी गर्वनर कौन था ?
फ्रांको मार्टिन
पुर्तगालियों को सौली (Sowlley) के स्थान पर किस अंग्रेज अधिकारी ने पराजित किया? 
थॉमस बेस्ट
वाण्डिवाश के युद्ध (1760 ) में अंग्रेजों ने किसे पराजित किया?
फ्रांस को
कर्नाटक का युद्ध किनके मध्य लड़ा गया था?
अंग्रेज एवं फ्रांस
प्रथम कर्नाटक युद्ध किस सन्धि के माध्यम से समाप्त हुआ?
एक्स-ला- शैपेल की संधि (1748 ई.)
बीजापुर के सुल्तान से गोवा छीनने वाला प्रथम यूरोपीय कौन था?
अल्बुकर्क
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here