NCERT One Liner | मध्यकालीन भारत का इतिहास | भारत पर मुस्लिम आक्रमण
भारत पर आक्रमण करने वाले प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी मूलत: कहाँ के निवासी थे?
⇒ अरब
वर्ष 711 में भारत पर सर्वप्रथम मुस्लिम आक्रमण किसके नेतृत्व में किया गया?
⇒ उबैदुल्लाह
सिंध के क्षेत्र में मोहम्मद बिन कासिम ने अंतिम विजय किस नगर पर प्राप्त की?
⇒ मुल्तान (स्वर्णनगरी ) पर
भारत में जजिया कर लगाने वाला प्रथम शासक कौन था ?
⇒ मोहम्मद बिन कासिम
सिंध क्षेत्र में अरबों द्वारा किसका प्रचलन प्रारम्भ किया गया ?
⇒ ऊँट पालन तथा खजूर की खेती
अरबों के पश्चात् भारत में किन विदेशी आक्रमणकारियों का आगमन हुआ ?
⇒ तुर्कों का
तुर्की में गजनवी वंश की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
⇒ अलप्तगीन गजनी के द्वारा
भारत पर प्रथम तुर्की आक्रमण किसके द्वारा किया गया ?
⇒ सुबुक्तगीन गजनी के द्वारा
वर्ष 712 में भारत पर सर्वप्रथम सफल मुस्लिम आक्रमण करने वाला कौन था?
⇒ मोहम्मद बिन कासिम
सुबुक्तगीन गजनी ने अपने आक्रमण के दौरान पश्चिमोत्तर भारत के किस हिंदूशाही शासक को पराजित किया था ?
⇒ जयपाल को
महमूद गजनवी द्वारा वर्ष 1025 में सोमनाथ मंदिर पर किए गए आक्रमण के दौरान गुजरात का शासक कौन था ?
⇒ भीम प्रथम
महमूद गजनवी के साथ भारत आने वाला प्रसिद्ध इतिहासकार कौन था ?
⇒ अलबरूनी
महमूद गजनवी के पश्चात् मोहम्मद गोरी द्वारा भारत पर प्रथम आक्रमण किस वर्ष किया गया?
⇒ वर्ष 1175 (मुल्तान)
मोहम्मद गोरी को वर्ष 1178 में अन्हिलवाड़ा (पाटन) पर आक्रमण करने के दौरान किसके द्वारा पराजित किया गया?
⇒ भीम द्वितीय (मूलराज)
तराइन का प्रथम एवं द्वितीय युद्ध किनके मध्य लड़ा गया ?
⇒ मोहम्मद गोरी तथा पृथ्वीराज तृतीय
मोहम्मद गोरी ने कन्नौज के शासक जयचन्द को किस युद्ध में पराजित किया ?
⇒ चन्दावर के युद्ध (1194 ई.) में
मोहम्मद गोरी के साथ भारत आने वाले प्रसिद्ध सूफी संत कौन थे ?
⇒ शेख मुइनुद्दीन चिश्ती
सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति किस मुस्लिम शासक के द्वारा बनवायी गयी थी ?
⇒ मोहम्मद गोरी
मोहम्मद गोरी की मृत्यु के पश्चात् उसके साम्राज्य पर किन तीन गुलामों द्वारा नियंत्रण स्थापित किया गया?
⇒ याल्दौज, कुबाचा तथा कुतुबुद्दीन ऐबक
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..