NCERT One Liner | मध्यकालीन भारत का इतिहास | मुगलकालीन प्रशासन
किस शासक ने राम-सीता की आकृतियों वाले रामसिय देवनागरी लेख से युक्त सिक्के चलवाए थे ?
⇒ अकबर ने
मुगल शासन में प्रचलित ताँबे का सिक्का क्या कहलाता था?
⇒ दाम
मुगल प्रशासन के अंतर्गत जिले को किस नाम से जाना जाता था?
⇒ सरकार
मध्यकाल में बँटाई शब्द का अर्थ क्या था?
⇒ लगान निर्धारण की विधि
दिल्ली का वह शिक्षा केंद्र जो मदरसा - ए- बेगम कहलाता था, किसके द्वारा स्थापित किया गया था ?
⇒ माहम अनगा द्वारा
मुगलकालीन भारत में राज्य की आय का प्रमुख स्रोत क्या था?
⇒ भू-राजस्व
किस मुगल सम्राट ने तम्बाकू के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया था?
⇒ जहाँगीर
किस विदेशी यात्री को मुगल सेना में किसे चिकित्सक नियुक्त किया गया था ?
⇒ निकोलाओ मनूची को
मुगलकाल में सेना का प्रधान कौन था?
⇒ मीर बख्शी
अकबर की मनसबदारी व्यवस्था किस पर आधारित थी?
⇒ मंगोलों की दशमलव पद्धति पर
मुगलकाल में राज्य अधिकारियों को वेतन के रूप में जो भू-राजस्व आवंटित किया जाता था, उसे क्या कहा जाता था?
⇒ जागीर
मनसबदारी के संदर्भ में दु-अस्पा (जिनके पास दो घोड़े) तथा सिंह अस्पा (जिनके पास तीन घोड़े) व्यवस्था को लागू करने वाला मुगल शासक कौन था?
⇒ जहाँगीर
अकबरकालीन फतेहपुर सिकरी के भवनों में सर्वाधिक विशाल कौन-सी इमारत है ?
⇒ जोधाबाई का महल
जात किसी मनसबदार के व्यक्तिगत वेतन और उसके दर्जे का सूचक था और सवार उसके द्वारा रखे जाने वाले घुड़सवारों की संख्या का सूचक था। |
विभाग |
उच्च अधिकारी |
दीवान-ए-इंशा |
सुल्तान के आदेश को लिखने एवं डाकसम्बंधी कार्य |
दीवान-ए-वजारत |
लगान, अर्थव्यवस्था, राज्य के आय-व्यय, मंत्रियों के कार्यों की देख-रेख आदि |
दीवान-ए- कजा |
न्याय विभाग (काजी-उल-कुजात) |
दीवान - ए - बरीद |
गुप्तचर विभाग बरीद-ए-मुमालिक के अधीन |
दीवान - ए - आरिज |
सेना की भर्ती, रसद, शिक्षा, संगठन की देख-रेख |
दीवान-ए-रिसालत |
विदेश विभाग |
मुहतसिब |
ये प्रजा के नैतिक आचरण को नियंत्रित करता था। |
वाकिया-नवीस |
यह समाचार लेखक होता था। |
खुफिया-नवीस |
यह गुप्त पत्र लेखक होते थे। |
दरोगा-ए-डाक |
यह गुप्तचर विभाग का प्रमुख होता था। इसके अतिरिक्त यह पत्र व्यवहार का प्रभारी होता था। |
दीवान-ए-तन |
यह वेतन और जागीरों से सम्बंधित मामलों का निपटारा करता था। |
मीर-आतिश |
यह शाही तोपखाने का प्रधान था। |
मीर-ए-बहर |
यह जल सेना का प्रधान होता था। |
हरकारा |
ये जासूस व संदेशवाहक दोनों होते थे। |
वितिक्ची |
अकबर ने अपने शासनकाल के 19वें वर्ष दरबार की सभी घटनाओं व खबरों को लिखने हेतु इनकी नियुक्ति की थी। |
मुशरिफ |
यह राज्य की आय व्यय का लेखा -जोखा रखता था। |
नाजिर - ए- बयूतात |
यह शाही कारखानों का अधीक्षक होता था। |
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..