BPSC TRE - 3 and BPSC TRE - 4 Online Exam Test Post - 47

BPSC TRE - 3 and BPSC TRE - 4 Online Exam Test

1. पृथ्वी पर कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच के क्षेत्र में एक गर्मी और नमी वाला भाग है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा इस भाग की सबसे सही व्याख्या है?

यहाँ पौधों और जंतुओं में अत्यधिक विविधता पाई जाती है।
यहाँ मरुस्थलीय जलवायु पाई जाती है।
यह वर्षा और चक्रवात रहित क्षेत्र है।
यह क्षेत्र सदाबहार वनों के लिये प्रतिकूल है।

2. निम्नलिखित में से कौन जैव विकास की अवधारणा से संबंधित है ?

अर्न्सट हेकेल
चार्ल्स डार्विन
राबर्ट व्हिटेकर
कार्ल वोस

3. अमीबा और प्रोटोजोआ निम्नलिखित में से किस जगत के अंतर्गत आते हैं?

प्रोटिस्टा
मोनेरा
प्लांटी
इनमें से कोई नहीं

4. स्वतंत्र रूप से गिर रही एक वस्तु की गति निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?

एकसमान त्वरित गति
एकसमान वेग
एकसमान चाल
इनमें से कोई नहीं

5. पृथ्वी पर गिरती कोई वस्तु पृथ्वी की ओर आकर्षित होती है। गति के तीसरे नियम के अनुसार वस्तु भी पृथ्वी को आकर्षित करती है। परंतु हम पृथ्वी को वस्तु की ओर गति करते नहीं देख पाते। इस बात की व्याख्या निम्नलिखित में किससे की जा सकती है?

गति का प्रथम नियम
गति का द्वितीय नियम
गति का तृतीय नियम
इनमें से कोई नहीं

6. कागज़ की एक शीट तथा एक पत्थर को एक साथ समान ऊँचाई से (पृथ्वी पर छोड़ने पर निम्नलिखित में से क्या होगा ?

कागज़ के कम द्रव्यमान के कारण वह पत्थर के बाद ज़मीन पर पहुँचेगा।
कागज़ पर लगने वाले घर्षण के कारण वह पत्थर के बाद ज़मीन पर पहुँचेगा।
दोनों एक साथ ज़मीन पर पहुँचेंगे।
पत्थर पर लगने वाले अधिक गुरुत्व के कारण वह कागज़ से पहले नीचे पहुँचेगा।

7. चंद्रमा पर किसी वस्तु का भार पृथ्वी पर भार की तुलना में होगा –

6 गुना अधिक
1/6 वाँ भाग
1/66 वाँ भाग
66 गुना अधिक

8. रेत में खड़े होने पर किसी व्यक्ति के पैर रेत में धँस जाते हैं लेकिन लेटने पर उसका शरीर अपेक्षाकृत कम धँसता है क्योंकि –

बल योग्य पृष्ठ का क्षेत्रफल और व्यक्ति का भार दोनों घट जाते हैं।
व्यक्ति का भार बढ़ जाता है।
बल योग्य पृष्ठ का क्षेत्रफल और व्यक्ति का भार दोनों घट जाते हैं।
बल योग्य पृष्ठ का क्षेत्रफल बढ़ता है परंतु व्यक्ति के भार में कमी हो जाती है।

9. किसी तीर के एक सिरे को धनुष की तनित डोरी पर रखकर खींचने से उसमें ऊर्जा संचित हो जाती है। यह ऊर्जा है-

गतिज ऊर्जा
स्थितिज ऊर्जा
यांत्रिक ऊर्जा
इनमें से कोई नहीं

10. प्रकाश-विद्युत प्रभाव की खोज निम्नलिखित में से किसने की थी?

हैनरिच रुडोल्फ हर्ट्ज
अल्बर्ट आइन्सटाइन
जे.सी. मैक्सवेल
इनमें से किसी ने नहीं

11. किस वर्ष में सुरेंद्रनाथ बनर्जी द्वारा अखिल भारतीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का सम्मेलन बुलाया गया था ?

1881 ई.
1882 ई.
1883 ई.
1885 ई.

12. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कहाँ आयोजित किया गया था?

कलकत्ता
लाहौर
बंबई
पुणे

13. राष्ट्रीय कांग्रेस के उद्देश्यों के संबंध में कौन-सा कथन सत्य है ।

देश में जनमत को प्रशिक्षित और संगठित करना ।
राष्ट्रवादी राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करना।
जाति, धर्म, प्रांत का भेदभाव किए बिना राष्ट्रीय एकता की भावना को विकसित तथा मजबूत करना।
उपर्युक्त सभी

14. किसने कहा था ? "कांग्रेस पतन के लिए लड़खड़ा रही है और मेरी सबसे बड़ी अभिलाषा, जब तक मैं भारत में हूँ, कांग्रेस की शांतिपूर्ण समाप्ति में सहयोग करना है। "

जॉर्ज इमिल्टन
लॉर्ड कर्जन
लॉर्ड डफरिन
लॉर्ड मिंटो

15. 1890 में कांग्रेस सत्र को संबोधित करने वाली कलकत्ता विश्वविद्यालय की पहली महिला स्नातक कौन थी ?

विजयलक्ष्मी पंडित
पंडित रमाबाई
कादंबिनी गांगुली
ऐनी बेसेंट

16. निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कभी अध्यक्ष नहीं चुना जा सका?

लाला लाजपत राय
ऐनी बेसेंट
मोतीलाल नेहरू
बाल गंगाधर तिलक

17. आरंभिक राष्ट्रवादियों के कार्यक्रम और कार्यकलाप में कौन-सा शामिल था ?

राष्ट्रीय भावनाओं को जगाना तथा मजबूत करना ।
भारतीय जनता को राष्ट्रवादी राजनीति की धारा में लाना।
राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय माँगों का निरूपण करना।
उपर्युक्त सभी

18. कांग्रेस के उदारवादी नेताओं की विधि थी

असहयोग
संवैधानिक आंदोलन
निष्क्रिय प्रतिरोध
सविनय अवज्ञा

19. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 'ब्रिटिश समिति' की स्थापना कब की गई थी ?

1886 ई. में
1889 ई. में
1892 ई. में
1896 ई. में

20. वह कौन-सा कारण था, जिससे जनता को आभास हुआ कि सरकार व्यापक राजनीतिक अधिकार देने के बजाय उन्हें मिले थोड़े से अधिकार भी छीन रही है?

वर्ष 1898 में बना एक कानून जिसमें विदेशी शासन के प्रति असंतोष की भावना' फैलाने को अपराध घोषित किया गया।
1904 में बना इंडियन ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट |
1897 में लोकमान्य तिलक और दूसरे समाचार पत्र संपादकों को विदेशी सरकार के विरुद्ध जनता को भड़काने के आरोप में जेल की लंबी सजाएँ देना।
उपर्युक्त सभी

21. लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य से एक है -

न्याय
समानता
न्याय तथा समानता
इनमें से कोई नहीं

22. कौन-सी नदी दो राज्यों में जल विवाद का कारण है ?

नर्मदा
रावी
गंगा
कावेरी

23. सरकार की जिम्मेदारियों पर चर्चा करने में महत्वपूर्ण भूमिका कौन निभाते हैं ?

अखबार
पत्रिकाएँ
टेफीविजन
इनमें से सभी

24. ग्राम पंचायत के सदस्यों को क्या कहा जाता है ?

सरपंच
पंच
सचिव
प्रधान

25. पंचायत प्रमुख का चुनाव कौन करता है?

ग्रामीण
सचिव
ग्राम सभा के सभी सदस्य
पंच

26. नगर पालिका के तहत एक शहर को विभाजित किया जाता है-

परिषद के अनुसार
वार्ड के अनुसार
अनुभाग के अनुसार
जिले के अनुसार

27. बड़े-बड़े शहरों में स्थानीय शासन चलाने वाली संस्था को क्या कहते हैं ?

नगरपालिका
पंचायत
नगरनिगम
उपरोक्त सभी

28. नगरनिगम के प्रशासनिक मुखिया को क्या कहते हैं ?

नगर पार्षद
मेयर
कमिश्नर
सरपंच

29. महापौर परिषद सरकार एक प्रकार की होती है-

स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र
स्थानीय सरकार प्रणाली
स्थानीय न्याय प्रणाली
इनमें से कोई नहीं

30. लागत पर आगम की अधिकता क्या कहलाती है ?

फॉक्स की लागत
औसत
लाभ
कुल