NCERT One Liner | प्राचीन भारत का इतिहास | बौद्ध धर्म
महात्मा बुद्ध की शिक्षाएँ सर्वप्रथम किस रूप में संकलित की गईं?
⇒ त्रिपिटक के रूप में
महाभिनिष्क्रमण से क्या तात्पर्य है?
⇒ बुद्ध के गृहत्याग की घटना
बुद्ध को ईश्वर के रूप में पूजने वाला बौद्ध सम्प्रदाय कौन सा है?
⇒ महायान
किस बौद्ध संगीति में बौद्ध संघ स्थाविरवादी तथा महासंघिक जैसे दो भागों में विभाजित हुआ था
⇒ द्वितीय संगीति में
बौद्धमत के उपसम्पदा पद से क्या तात्पर्य है?
⇒ बौद्ध भिक्षु के धर्म परिवर्तन की अन्तिम अवस्था
बुद्ध, किसके राज्य काल में कौशाम्बी आए थे ?
⇒ उदयन
बौद्ध धर्म के चार आर्य सत्य क्या है?
⇒ दुःख, दुःख समुदाय, दुःख निरोध तथा दुःख निरोधगामिनी प्रतिपदा ।
बौद्धों की रामायण के नाम से प्रसिद्ध बुद्धचरित के रचनाकार कौन हैं?
⇒ अश्वघोष
अशोक का कौन सा अभिलेख इस परम्परा की पुष्टि करता है कि गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था?
⇒ रुम्मिनदेई स्तम्भ अभिलेख
बौद्ध धर्म के महायान और हीनयान सम्प्रदायों में सर्वाधिक मौलिक अन्तर कौन सा है?
⇒ देवी-देवताओं की पूजा
भारतीय कला में बुद्ध के जीवन की किस घटना का चित्रण मृग सहित चक्र द्वारा दिखाया गया है?
⇒ प्रथम उपदेश
बोधगया के महाबोधि मंदिर का सम्बंध गौतम बुद्ध के जीवन की किस महत्वपूर्ण घटना से है?
⇒ गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति से
बुद्ध के उपदेश किससे सम्बंधित हैं?
⇒ आचरण की शुद्धता एवं पवित्रता से
बुद्ध के जीवनकाल में ही कौन संघ प्रमुख बनना चाहता था?
⇒ देवदत्त
नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किस काल में हुई थी ?
⇒ गुप्त काल में
अष्टांगिक मार्ग की संकल्पना किससे सम्बंधित है?
⇒ धर्मचक्र प्रवर्तन से
बौद्ध संघ में भिक्षुणी के रूप में स्त्रियों के प्रवेश की अनुमति बुद्ध द्वारा कहाँ दी गई थी?
⇒ वैशाली में
इच्छा सब कष्टों का कारण है- इसका प्रचार करने वाला धर्म कौन सा है?
⇒ बौद्ध धर्म
नागार्जुन किस बौद्ध सम्प्रदाय के थे?
⇒ माध्यमिक सम्प्रदाय
विश्व का सबसे ऊँचा विश्व शांति स्तूप बिहार में कहाँ स्थित है?
⇒ राजगीर
बुद्ध की 80 फुट ऊंची प्रतिमा जो बोधगया में स्थित है, किसके द्वारा निर्मित की गई है?
⇒ जापानियों के द्वारा
एशिया के ज्योति पुंज (Light of Asia) के नाम से किसे जाना जाता है?
⇒ गौतम बुद्ध को
शून्यता के सिद्धान्त का सर्वप्रथम प्रतिपादन करने वाला बौद्ध दार्शनिक कौन था?
⇒ नागार्जुन
नव नालंदा महाविहार किसके लिए विख्यात है?
⇒ पाली अनुसंधान संस्थान के लिए
बौद्ध तथा जैन दोनों ही धर्म किस मत में विश्वास रखते हैं?
⇒ कर्म तथा पुनर्जन्म के सिद्धान्त में
गौतम बुद्ध को एक देवता का स्थान किस राजा के शासन काल में प्राप्त हुआ?
⇒ कनिष्क
बुद्ध की खड़ी प्रतिमा किस काल में बनाई गई ?
⇒ कुषाण काल
प्रथम शताब्दी ईस्वी में किस भारतीय बौद्ध भिक्षुक को चीन भेजा गया था ?
⇒ नागार्जुन
बुद्ध के जीवन पर किन चार दृश्यों का अत्यधिक प्रभाव पड़ा?
⇒ वृद्ध व्यक्ति, बीमार व्यक्ति, मृतक तथा प्रसन्नचित्त संन्यासी
मगध के किस राजा ने बुद्ध के निवास के लिए वेलुवन नामक महाविहार बनवाया था ?
⇒ बिम्बिसार ने
संघ में प्रवेश करने वाली प्रथम महिला कौन थी ?
⇒ प्रजापति गौतमी
बुद्ध ने अपने जीवन की अन्तिम वर्षा ऋतु कहाँ व्यतीत की ?
⇒ वैशाली में
गान्धार कला में बुद्ध को प्रतिबिम्बित किया गया-
⇒ ग्रीक-रोमन शैली में
उपोस्थ का आचरण कौन करते थे?
⇒ बौद्ध भिक्षु
महायान बौद्ध धर्म में बोधिसत्व अवलोकितेश्वर को किस अन्य नाम से जानते है ?
⇒ पद्मपाणि
भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ कहाँ स्थित है?
⇒ सिक्किम
बौद्ध शब्दावली में धर्मचक्रप्रवर्तन से क्या निर्देशित होता है ?
⇒ बुद्ध का प्रथम उपदेश
वज्रयान बौद्ध धर्म में बुद्ध की संगिनी को कहा जाता था?
⇒ तारा
बौद्ध धर्म की किस शाखा में अनात्म सिद्धांत एवं पुद्गल को मान्यता दी गई है?
⇒ सर्वास्तिक
महासांघिकों के अनुसार जीव किससे निर्मित है?
⇒ नवधर्म
बौद्ध धर्म के त्रिरत्नों में क्या शामिल हैं?
⇒ बुद्ध, धम्म और संघ
बौद्ध दर्शन के अनुसार कारण एवं कार्य के सिद्धांत को किस प्रकार जाना जाता है ?
⇒ प्रतीत्यसमुत्पाद
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..