NCERT One Liner | भारत का भूगोल (Geography of India) | पशुपालन (Animal Husbandry)
20वीं पशुधन गणना की रिपोर्ट किस मंत्रालय द्वारा जारी की गयी है?
⇒ मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (Ministry of Fisheries, Animal Husbandry and Dairying)
प्रति 100 हेक्टेयर सकल कृष्य क्षेत्र में मवेशियों की संख्या का घनत्व किस राज्य में सबसे अधिक है ?
⇒ बिहार में
भारत में सर्वाधिक दुग्ध देने वाली बकरी की नस्ल कौन सी है
⇒ जमुनापारी
गाय की थारपारकर (Tharparkar) प्रजाति कहाँ पाई जाती है?
⇒ राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में
विश्व में दुग्ध उत्पादन (Milk Production) के क्षेत्र में भारत का कौन सा स्थान है
⇒ प्रथम
भारत में श्वेत क्रान्ति का जनक (Father of White Revolution) किसे कहा जाता है ?
⇒ डॉ. वर्गीज कुरियन
मुर्गी के अण्डे का कवच किस पदार्थ से निर्मित होता है?
⇒ कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO3)
विश्व में सबसे अधिक अण्डा देने वाली मुर्गी की नस्ल कौन सी है ?
⇒ लेगहॉर्न (Leghorn)
ऑपरेशन फ्लड (Operation Flood) का सम्बंध किससे है ?
⇒ दुग्ध उत्पादन एवं वितरण से
ऑपरेशन फ्लड के विभिन्न चरण
चरण |
अवधि |
ऑपरेशन फ्लड-I |
जुलाई, 1970 से मार्च, 1981 |
ऑपरेशन फ्लड - II |
अप्रैल, 1981 से मार्च, 1985 |
ऑपरेशन फ्लड - III |
अप्रैल, 1985 से मार्च, 1996 |
भैसों की देशी नस्ल की तीन प्रमुख किस्में कौन सी हैं?
⇒ मुर्रा, नीली रावी एवं जफराबादी
स्टॉक फार्मिंग (Stock Farming) किससे सम्बंधित है
⇒ पशुओं के प्रजनन से
केन्द्रीय भेड़ प्रजनन फार्म कहाँ स्थित है ?
⇒ हिसार (हरियाणा)
केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?
⇒ मथुरा (उत्तर प्रदेश)
प्रथम पशुधन गणना किस वर्ष में आयोजित की गई ?
⇒ वर्ष 1951
देश में दुग्ध व्यवसाय के लाभकारी प्रशिक्षण व जानकारी के लिए तीन प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित गए हैं
- राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI), करनाल
- मानसिंह इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग, मेहसाना
- जी. देसाई ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, पालनपुर (बनासकांठा), सिलीगुड़ी, जालंधर तथा इरोड में प्रादेशिक केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
भैंसों पर अनुसंधान के लिए हरियाणा राज्य के हिसार जिले में केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गयी है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..