NCERT MCQs | कला एवं संस्कृति | चित्रकला

चित्रकला

NCERT MCQs | कला एवं संस्कृति | चित्रकला

NCERT MCQs | कला एवं संस्कृति | चित्रकला

चित्रकला

1. प्रागैतिहासिक शैल चित्र के संबंध में दिए गए कथनों पर विचार कीजिए।
1. कलाकार चित्रों को बनाने के लिए अनेक रंगों का प्रयोग करते थे।
2. इसके प्रमाण भीमबेटका के गुफा चित्रों से मिलते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (d)
व्याख्या- प्रागैतिहासिक शैल चित्र के संबंध में दिए गए दोनों कथनों में से कोई भी कथन असत्य नहीं है। प्रागैतिहासिक शैल चित्रों को बनाने में कलाकार अनेक रंगों का प्रयोग करते थे। कलाकारों द्वारा इन चित्रों में लाल, हरा, सफेद, काला आदि रंगों का प्रयोग किया गया है।
प्रगौतिहासिक शैल चित्र के प्रमाण भीमबेटका के गुफा चित्रों से मिलते हैं। भीमबेटका मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में है। इसकी खोज वर्ष 1957-58 में डॉ. वी. ए. वाकणकर द्वारा की गई थी।
2. कुपगल्लू, पिकलिहाल एवं टेक्कलकोटा में क्या समानता है?
(a) तीनों शैल चित्र स्थल हैं।
(b) ये संगीत के तीन राग हैं
(c) यहाँ गर्म जल का भंडार हैं।
(d) ये मूर्तिकला के क्षेत्रीय स्थल हैं
उत्तर - (a)
व्याख्या- कुपगल्लू, पिकलिहाल एवं टेक्कलकोटा में यह समानता है कि तीनों प्रागैतिहासिक स्थल हैं, जोकि शैलचित्रों के लिए प्रसिद्ध हैं। कुपगल्लू, तेलंगाना राज्य में स्थित है, जबकि पिकलिहाल तथा टेक्कलकोटा कर्नाटक राज्य में हैं।
3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. सबसे अधिक सुंदर शैल चित्र, मध्य प्रदेश में विंध्याचल की श्रृंखलाओं और उत्तर प्रदेश में कैमूर की पहाड़ियों में मिलते हैं।
2. ये पहाड़ी शृंखलाएँ पुरापाषाणकालीन और मध्यपाषाणकालीन अवशेषों से भरी पड़ी हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से सत्य कथन है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (c)
व्याख्या- दिए गए दोनों कथन सत्य हैं। मध्य प्रदेश में विंध्याचल की शृंखलाएँ तथा उत्तर प्रदेश में कैमूर की पहाड़ियाँ पुरापाषाण कालीन और मध्यपाषाणकालीन अवशेषों से भरी पड़ी हैं। यहाँ सबसे अधिक और सुंदर शैल चित्र मिले हैं, जिसमें भीमबेटका की गुफा प्रमुख है।
4. लखुडियार में पाए गए शैलचित्र किस काल से संबंधित हैं?
(a) प्रागैतिहासिक काल 
(b) नवपाषाण काल
(c) वैदिक काल
(d) मौर्य काल
उत्तर - (a)
व्याख्या- लखुडियार में पाए गए शैलचित्र प्रागैतिहासिक काल से संबंधित हैं। लखुडियार का शाब्दिक अर्थ है- 'एक लाख गुफाएँ। लखुडियार उत्तराखंड में सुयाल नदी के किनारे स्थित है।
5. निम्नलिखित में से किस युग के चित्रों में शिकार के दृश्य (शैल चित्र) अधिकता में पाए जाते हैं?
(a) पुरापाषाण काल 
(b) मध्यपाषाण काल
(c) नवपाषाण काल
(d) ऋग्वैदिक काल
उत्तर - (b)
व्याख्या- मध्यपाषाण काल के चित्रों में शिकार के दृश्य (शैलचित्र) अत्यधिक संख्या में पाए गए हैं। कई गुफा चित्रों में लोगों के समूह द्वारा पशुओं को मारते हुए दिखाया गया है। यह शिकारी युग को संदर्भित करता है।
6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. बाघ गुफाएँ बौद्ध एवं जैन चित्रों वाली हैं।
2. रंगमहल के नाम से प्रसिद्ध गुफा अजंता गुफाओं में है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन असत्य है / हैं?
(a) केवल 1 
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (d)
व्याख्या- दिए गए दोनों कथन असत्य हैं। बाघ गुफाएँ बौद्ध एवं जैन चित्रों से नहीं, बल्कि बौद्ध भित्ति चित्रों से संबंधित हैं। ये गुफाएँ सातवाहन काल में बनाई गई थीं। भौगोलिक रूप से बाघ गुफाएँ मध्य प्रदेश के धार जिले में अवस्थित हैं।
मूल 9 गुफाओं में से वर्तमान में केवल 5 गुफाएँ ही शेष रह गई हैं, इनमें गुफा संख्या 4 को 'रंगमहल' के नाम से जाना जाता है, इसकी दीवारों एवं छत पर सुंदर चित्र बने हैं।
7. चित्रकला के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. उत्तर चित्रकला की परंपरा पूर्ववर्ती शताब्दियों में पल्लव, पांड्य और चोल वंशीय राजाओं के शासनकाल में दक्षिण भारत में आगे तमिलनाडु तक फैली।
2. चालुक्य राजाओं ने चित्रकला के विकास में नगण्य योगदान दिया।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है /हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (a)
व्याख्या- चित्रकला के संबंध में कथन (1) सत्य है। उत्तर चित्रकला की परंपरा पूर्ववर्ती शताब्दियों में पल्लव, पांड्य तथा चोल राजाओं के संरक्षण में तमिलनाडु तक विस्तारित हुई | पल्लव नरेश राजसिंह के संरक्षण में बने कांचीपुरम मंदिर के चित्र, पांड्य शासकों के संरक्षण में निर्मित तिरूमलईपुरम् तथा सित्तनवासल में बने जैन गुफा चित्र तथा चोल शासकों के संरक्षण में बने बृहदेश्वर मंदिर के चित्र इसके प्रमुख उदाहरण हैं।
कथन (2) असत्य है, क्योंकि चालुक्य राजाओं ने चित्रकला के विकास में नगण्य नहीं, बल्कि महत्त्वपूर्ण योगदान दिया था। इसका प्रमुख उदाहरण बादामी (कर्नाटक) की गुफाओं में चित्रित राजमहल का दृश्य उल्लेखनीय है।
8. विरुपाक्ष मंदिर की भीतरी छत पर बने चित्र किन प्रसंगों को दर्शाते हैं? 
(a) रामायण
(b) महाभारत
(c) 'a' और 'b' दोनों
(d) जातक कथा
उत्तर - (c)
व्याख्या विरुपाक्ष मंदिर की भीतरी छत पर अनेक चित्र बने हैं, जो विजयनगर वंश के इतिहास की घटनाओं को तथा रामायण एवं महाभारत के प्रसंगों को दर्शाते हैं; जैसे- बुक्काराय के गुरु विद्यारण्य का पालकी में शोभायात्रा का चित्र तथा भगवान विष्णु के सभी अवतारों का चित्रण । विरुपाक्ष मंदिर हंपी, कर्नाटक में स्थित है, यह भगवान विरुपाक्ष (शिव) को समर्पित है।
9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. नायककालीन चित्रकारों ने महाभारत, रामायण तथा कृष्णलीला के दृश्यों को चित्रित किया।
2. तिरुवरूर के एक चित्रफलक में मुचुकुंद की कथा चित्रित की गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है / हैं ?
(a) केवल 1 
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (c)
व्याख्या- दिए गए दोनों कथन सत्य हैं। नायककालीन चित्रकारों के चित्र तिरुपराकुनरम्, श्रीरंगम् तथा तिरुवरूर आदि में देखे जा सकते हैं। नायककालीन चित्रों में रामायण, महाभारत तथा कृष्णलीला प्रसंग चित्रित किए गए हैं। तिरूवरूर के एक चित्रफलक में राजा मुचुकुंद की कथा चित्रित की गई है।
10. कलम ऐझुथु, संदर्भित करता है
(a) केरल में अनुष्ठान के समय भूमि पर की जाने वाली चित्रकारी
(b) दक्षिण भारतीय मंदिरों में मंडप पर की जाने वाली चित्रकारी
(c) तमिलनाडु में स्थित गुफा चित्र 
(d) आंध्र प्रदेश के मंदिर परिसर में स्थित द्वारपाल की आकृति
उत्तर - (a)
व्याख्या- कमल ऐझुथु केरल में अनुष्ठान इत्यादि के समय भूमि पर की जाने वाली चित्रकारी है। केरल के कलाकारों ने अपने चित्रण के विषय रामायण और महाभारत से लिए हैं।
11. भित्ति चित्रकला के लिए प्रसिद्ध गोपिकाओं के साथ बाँसुरी बजाते हुए श्रीकृष्ण को कहाँ दिखाया गया है ?
(a) त्रिपरयार मंदिर 
(b) पुंडरीकपुरम् मंदिर
(c) श्रीशैलम मंदिर
(d) बृहदेश्वर मंदिर
उत्तर - (b)
व्याख्या- गोपिकाओं के साथ बाँसुरी बजाते हुए श्रीकृष्ण को कृष्ण मंदिर पुंडरीकपुरम् में दिखाया गया है। यह भित्ति चित्रकला का एक सुंदर उदाहरण है, जोकि केरल के कोट्टायम में अवस्थित है।
12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. भित्ति चित्रों के कुछ परंपरागत उदाहरण बिहार के मिथिला तथा राजस्थान एवं गुजरात के पिठोरों में प्रचलित हैं।
2. भित्ति चित्र केवल गुफाओं में ही बनाए गए हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (b)
व्याख्या- दिए गए कथनों में से कथन (2) असत्य है, क्योंकि भित्ति चित्र केवल गुफाओं में ही नहीं, बल्कि मंदिर की दीवारों, राजमहलों आदि में भी बनाए गए हैं।
कथन (1) सत्य है, क्योंकि भित्ति चित्रों के परंपरागत उदाहरण गुजरात एवं राजस्थान के पिठोरो, बिहार के मिथिला तथा महाराष्ट्र के वर्ली में मिलते हैं।
13. चित्रकला से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. केरल का कृष्णापुरम महल अपनी भित्ति चित्रकला के लिए प्रसिद्ध है।
2. गजेंद्र मोक्षम् भित्ति चित्रकला तमिलनाडु की सित्तनवासल गुफा में है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (a)
व्याख्या- चित्रकला से संबंधित कथनों में से कथन (1) सत्य है। केरल में स्थित कृष्णापुरम् महल अपनी भित्ति चित्रकला के लिए प्रसिद्ध है। इसका निर्माण कृष्णापुरम् मंदिर के पास त्रावणकोर के राजा मार्तंड वर्मा द्वारा 18वीं सदी में कराया गया था।
कथन (2) असत्य है, क्योंकि गजेंद्र मोक्षम् भित्ति चित्रकला तमिलनाडु के सित्तनवासल से नहीं, बल्कि केरल के कृष्णापुरम् महल में मिली है। इस भित्ति चित्र में एक हाथी को भगवान विष्णु को नमस्कार करते हुए दिखाया गया है।
14. पार्वती एवं उनकी सहायिकाओं को इनमें से किस मंदिर में चित्रित किया गया है? 
(a) सित्तनवासल मंदिर ( गुफा)
(b) वीरभद्र मंदिर, लेपाक्षी
(c) बृहदेश्वर मंदिर
(d) बादामी गुफा मंदिर
उत्तर - (b)
व्याख्या- पार्वती एवं उनकी सहायिकाओं का चित्रण वीरभद्र मंदिर, लेपाक्षी (आंध्र प्रदेश) में किया गया है। यह मंदिर भगवान वीरभद्र अर्थात् शिव को समर्पित है। यह मंदिर रामायण काल एवं पक्षीराज जटायु से भी जुड़ा है। 16वीं सदी में इस मंदिर का निर्माण विजयनगर शैली में हुआ था। इस मंदिर की एक विशेषता यह है कि इसका एक खंभा हवा में लटका हुआ (हैगिंग पिलर) है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here